छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा
एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

वीरेंद्र जयसवाल जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में एक डॉक्टर की मौत होने की खबर सामने आई है। जिसमें एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभा राम बंजारे की मौत हो गई है। रात में सभी मरीजों को एनेस्थीसिया देते वक़्त डॉक्टर बेहोश होकर गिर पड़ी। मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। मौत के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर शोभा राम के परिजन भिलाई में रहते हैं। आज जिला अस्पताल में डॉक्टर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल के सिविल सर्जन ने डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।