भटगॉवसारंगढ़

नामांकित पार्षदों की नियुक्ति पर भाजपा सरकार पर हमला,SC-ST वर्ग की अनदेखी का लगाया आरोप

नामांकित पार्षदों की नियुक्ति पर भाजपा सरकार पर हमला,SC-ST वर्ग की अनदेखी का लगाया आरोप

▪️महिला सम्मान के दावों पर कांग्रेस का हमला एल्डरमैन नियुक्ति में महिलाओं की अनदेखी का आरोप,

नामांकित पार्षदों की नियुक्ति पर भाजपा सरकार में एस सी एस टी वर्ग की अनदेखी- रामानंद हिरवानी

 

*भटगांव* – जिले में नगरीय निकायों के लिए नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। नगर पंचायत भटगांव के पूर्व मनोनीत पार्षद एवं कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष रामानंद हिरवानी ने भाजपा सरकार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि नियुक्तियों में सामाजिक संतुलन का ध्यान नहीं रखा गया है। जारी बयान में रामानंद हिरवानी ने कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव के घोषित नामांकित पार्षदों की सूची में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिनिधियों को पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना है कि इससे इन वर्गों के लोगों में निराशा और असंतोष का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व की बात करने वाली भाजपा सरकार ने नियुक्तियों के समय इन वर्गों की अनदेखी की है। उनके अनुसार यदि सरकार वास्तव में सभी वर्गों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध होती तो नामांकन सूची में भी इसका प्रतिबिंब दिखाई देता है। रामानंद हिरवानी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज केवल चुनावी समर्थन तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया और स्थानीय निकायों में सम्मानजनक भागीदारी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से भविष्य में नियुक्तियों के दौरान सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की है। इस बयान के बाद जिले की राजनीति में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि विपक्ष आने वाले समय में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सरकार से जवाब मांग सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!