स्कूटी पर सवार दूसरी लड़की का बयान दर्ज, वह घटना की चश्मदीद, कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस का बयान


देश को झकझोर देने वाले दिल्ली के कंझावला कांड पर पुलिस का बयान सामने आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कई खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूसरी लड़की को चोट नहीं आई है। दूसरी लड़की का बयान दर्ज कराया जा रहा है, वह इस घटना की चश्मदीद है। थोड़ी ही देर बाद मृतक लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। फॉरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट भी आज आने वाली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की रिपोर्ट से लड़की की मौत केस में कई रहस्यों पर से पर्दा उठ सकता है। वहीं, इस केस में एक नया और बेहद चौंकाने वाला ट्विस्ट आ गया है। इस केस में एक दूसरी लड़की की मिस्ट्री सामने आ गई है। 31 दिसंबर की रात दोनों लड़कियां जिस होटल में पार्टी करने पहुंची थीं वहां उनके बीच ज़बरदस्त लड़ाई हुई थी।
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि हादसे में जो दूसरी लड़की थी, उसे पुलिस ने तलाश लिया है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी शुरुआती स्टेज पर जांच चल रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, हमारे साथ पूरे हादसे की चश्मदीद है। आरोपियों को सजा दिलाने में उसका बयान अहम होगा। चश्मदीद का बयान 164 के तहत दर्ज कराया जा रहा है।
एक नया वीडियो आया है जिसमें एक और लड़की थी मृतक के साथ थी। उस लड़की के मुताबिक उसे कोई चोट नहीं लगी थी। अब हमारे पास पहला चश्मदीद है। 164 के तहत बयान दर्ज कराए जा रहे है। आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण है, अभी जांच जल्दी पूरी करेंगे- दिल्ली पुलिस





