लोकप्रिय

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जन्मदिवस पर गायत्री परिवार व संस्थानों मे आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट द्वारा वृक्षारोपण व दीप महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक रविवार को बाल एवं युवा संस्कार शाला का शुभारम्भ

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जन्मदिवस पर गायत्री परिवार व संस्थानों मे आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम…

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट द्वारा वृक्षारोपण व दीप महायज्ञ का आयोजन

प्रत्येक रविवार को बाल एवं युवा संस्कार शाला का शुभारम्भ

भटगांव : आज 20 सितम्बर 2022 कों अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मदिवस पर प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के संचालक, शिक्षकों व बच्चों द्वारा सेठ तालाब किनारे मीठे आम के वृक्ष का पौधारोपण किया गया एवं वहीं सायंकालीन दीपमहायज्ञ के साथ धूम धाम से गुरुदेव के जन्मदिवस कों मनाया गया.

गुरुदेव के जन्मदिवस पर गायत्री परिवार के अधिकांश सदस्यों द्वारा अपने घर परिवार एवं प्रज्ञा संस्थानों मे दीप महायज्ञ व यज्ञ का आयोजन किया गया.

वहीं गुरुदेव के जन्मदिवस पर गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक के. पी. पटेल एवं ब्लॉक प्रभारी महिला प्रकोष्ठ प्रमोदिनी पटेल द्वारा करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव मे 200 बच्चों के साथ प्रत्येक शनिवार को बाल संस्कार एवं युवा संस्कार शाला तथा प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे 30 बच्चों के साथ रविवार को बाल संस्कार शाला एवं युवा संस्कार शाला संचालित करने का निर्णय लिये हैं जो इस शनिवार एवं रविवार को प्रारम्भ हो रही है. आज के कार्यक्रम मे प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के संचालक व गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक के. पी. पटेल, ब्लॉक प्रभारी महिला प्रकोष्ठ प्रमोदिनी पटेल, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के शिक्षक एम लोधी सर, लता यादव मैम, सौम्या यादव मैम, संध्या साहू मैम, प्रकाश नारंग सर, प्रशांत ठाकुर सर के साथ 1 से 12 वीं तक के सभी बच्चे उपस्थित रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!