छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

तहसील एवम एसडीएम कार्यालय भवन का निर्माण शुरू

तहसील एवम एसडीएम कार्यालय भवन का निर्माण शुरू

निर्माण स्थल पर कोई सूचना फलक नहीं कई तरह की आशंका

बिलाईगढ़ /प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ । अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में करोड़ों रूपए की लागत से नया बन रहे तहसील एवं एसडीएम कार्यालय भवन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार मुख्यालय बिलाईगढ़ में नये तहसील एवं एसडीएम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य विगत दो माह पूर्व से ही शुरू हो चुका है, किंतु यहां टेक्निकल कार्यों के समय विभाग के इंजीनियर एवं जवाबदार अधिकारी की उपस्थिति नगण्य होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शुरू से ही सवालिया निशान उत्पन्न हो रहा है ।

साथ ही प्रस्तावित एवं निर्माण स्थल पर कोई भी सूचना फलक नियमानुसार प्रदर्शित नहीं होने से कई तरह की आशंकाएं यहां प्रबुद्ध नागरिकों को हो रही है ।क्योंकि इसके पूर्व भी यहां कई नई शासकीय भवन बने हैं जो कि अपने निर्माण के साल भर बाद ही इसकी दीवारों में जगह-जगह दरारे एवं छत से पानी का रिसाव शुरू हो गया है ।

वही निर्माण स्थल पर कार्य एजेंसी का नाम ,कार्य का नाम ,प्रस्तावित लागत राशि ,इंजीनियर का नाम एवं कार्य संपादन अवधि आदि निर्माण संबंधी शर्तो का उल्लेख किया हुआ सूचना फलक (बोर्ड ) का प्रदर्शन जरूरी होता है किंतु यहां ऐसा न कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है इसके पीछे विभाग के जवाबदार अधिकारियों की क्या मंशा है ,यह समझ से परे है ।
लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण होने वाली नए बिल्डिंग में इंजीनियर व जवाब अधिकारी ,टेक्निकल कार्यों के समय पर भी अनुपस्थित होने से भवन की गुणवत्ता सही नहीं हो सकता । यहां के रहवासियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने गुणवत्तापूर्ण भवन बनाने की मांग किया है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ आर के बंसोर से संपर्क करने पर बताया कि निर्माण स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया है इसे लिखवा कर तुरंत लगवा दिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!