बस स्टैंड बलौदाबाजार मे सुलभ शौचालय बना असुविधा का केंद्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता से साफ सफाई से लेकर पानी की व्यवस्था मे कमी आम नागरिक से लेकर बस यात्रियों को हो रही है सुलभ शौचालय मे असुविधा


बस स्टैंड बलौदाबाजार मे सुलभ शौचालय बना असुविधा का केंद्र
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता से साफ सफाई से लेकर पानी की व्यवस्था मे कमी
आम नागरिक से लेकर बस यात्रियों को हो रही है सुलभ शौचालय मे असुविधा
बलौदाबाजार : दीपक वर्मा – जिले के बस स्टैंड मे स्थित सुलभ शौचालय मे भारी व्यवस्था देखने को मिल रहा है जहाँ न तो साफ सफाई की व्यवस्था है न ही पानी की व्यवस्था. बलौदाबाजार जिला मुख्यालय होने के बौउजूद बस स्टैंड मे इस प्रकार के आम पब्लिक की सुविधाओं को अनदेखा करना मतलब अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के उदासीनता को दर्शाता रहा है. वहीँ इस सम्बन्ध मे सुलभ के कर्मचारी को पूछने पर बताया कि यह अव्यवस्था बहुत दिनों से है. नल मे पानी नहीं आना आम बात हो गया है.मज़बूरी मे आम नागरिक से लेकर यात्रिगण इनका उपयोग करते हैं और सुविधा लेने के लिये पैसा भी जमा करते हैं. जबकि बस स्टैंड का सुलभ शौचालय स्वच्छ होना और सुविधा होना जरुरी है क्योंकि सबसे ज्यादा उपयोग बस स्टैंड सुलभ का होता है और नगर को आमदनी भी यहाँ से अधिक होता है.लेकिन नगर के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियो एवं कर्मचारियों की उदासीनता से सब ठप नज़र आ रहा है.यहाँ तक नहाने से लेकर शौच तक के लिये पानी की सुविधा मे कमी है. प्रत्येक कमरे मे पानी नहीं आता और साफ सफाई की कमी दिख रहा है.लोगों को शौच के लिये डब्बे मे पानी लेकर बैठना पड़ता है. वहीँ सुलभ के बगल लगे वाशरूम/बाथरूम का हाल बेहाल है.
अब देखना लाजमी होगा कि खबर के प्रकाशन के पश्चात क्या सुधार आता है कि आम नागरिकों एवं यात्रियों को ऐसी ही काम चलाना पड़ेगा.











