गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक रविवार को जिला स्तरीय ऑनलाइन बाल संस्कार आयोजित, छत्तीसगढ़ के 24 जिलों मे ऑनलाइन बालसंस्कार शाला संचालित, बच्चे बढ़ चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा, बलौदाबाजार जिले मे संचालित ऑनलाइन बालसंस्कार शाला मे गुरु पूर्णिमा पर हुए विविध कार्यक्रम, बच्चों ने अपने अपने प्रतिभा को वीडीयो के माध्यम से किए प्रस्तुति…
गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक रविवार को जिला स्तरीय ऑनलाइन बाल संस्कार आयोजित…
छत्तीसगढ़ के 24 जिलों मे ऑनलाइन बालसंस्कार शाला संचालित, बच्चे बढ़ चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा…
बलौदाबाजार जिले मे संचालित ऑनलाइन बालसंस्कार शाला मे गुरु पूर्णिमा पर हुए विविध कार्यक्रम…
बच्चों ने अपने अपने प्रतिभा को वीडीयो के माध्यम से किए प्रस्तुति…
के. पी. पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 25 जुलाई 2021
बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ मे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ के 24 जिलों मे एक साथ 20 जून 2021 को गायत्री जयंती के दिन ऑनलाइन बालसंस्कार शाला का प्रारम्भ हुआ जो प्रत्येक रविवार को 11 बजे से 12.30 बजे तक यह संस्कार शाला संचालित होती है जिसमे जिले मे पंजीकृत बालसंस्कार शाला मे कक्षा 4 से 8 वीं तक के बच्चे छात्र छात्राओं का विधिवत पंजीयन करके अपनी रूचि दिखाते हुए इस शाला मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं जिससे बच्चों के साथ साथ पालक भी प्रभावित हो रहे हैं। बच्चे संस्कार वान और समझदार बनते जा रहे हैं।
बलौदाबाजार जिले मे संचालित ऑनलाइन बालसंस्कार शाला मे गुरु पूर्णिमा पर हुए विविध कार्यक्रम…
बलौदाबाजार जिले मे संचालित ऑनलाइन बालसंस्कार शाला मे गुरु पूर्णिमा पर ऑनलाइन विविध कार्यक्रम किए गए जहाँ आचार्य कुंज बिहारी पटेल जी के नेतृत्व मे जिला स्तरीय ऑनलाइन संस्कार शाला संचालित किए जा रहे हैं। ब्लॉक समन्वयक समिति, महिला मण्डल एवं युवा मण्डल के सदस्यों के अथक प्रयास से इस कोरोना कॉल मे आचार्यों एवं छात्र छात्राओं को इस ऑनलाइन बालसंस्कार शाला मे हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है।
इसी क्रम मे आज रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बच्चों ने अपने अपने प्रतिभा को वीडीओ के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति किए। जिला बलौदा बाजार में गुरु पूर्णिमा विशेष पर्व पर कार्यक्रम आयोजन किया गया था प्रथम काल खंड में श्रीमती छाया पटेल द्वारा मंत्र एवं प्रार्थना कराया गया, प्रमोदिनी पटेल द्वारा कहानी का विश्लेषण दिया गया जो वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। नीलिमा साहू द्वारा सदवाक्य बच्चों को समझाया गया। मीना वर्मा दीदी, राजेश्वरी दीदी, रेखा देवांगन दीदी, रीता देवांगन दीदी आदि द्वारा अलग विषयों पर प्रस्तुति किया गया।
द्वितीय कालखंड में बच्चों द्वारा भेजे गए वीडियो एवं फोटो प्रदर्शित किया गया जिसमें बहुत से बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया तो कई बच्चों ने मंत्र बोलते हुए वीडियो भेजे। वहीं नगर भटगांव से कु. हंसिका पटेल कक्षा 3 द्वारा शंख बजाते हुए एवं गायत्री मंत्र एवं भावार्थ , महामृत्युंजय मंत्र व प्रार्थना करते हुए वीडियो प्रस्तुत किया गया। रामायण का पाठ करते हुए बच्चों ने वीडियो भेजे तो कृष्ण, गणेश जी के चित्र बनाकर बच्चों ने फोटो भेजे, उन्हें सभी के सामने प्रदर्शित किया गया।
अंत में सभी बच्चों ने दीप जलाकर फूल चढ़ाकर गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया , कई बच्चों ने सामने में ही कहानी सुनाकर प्रस्तुति दी एवम् यज्व वर्मा का जन्मदिवस उत्सव गीत गाकर मनाया गया।
इस प्रकार कोरोना कॉल मे भी बच्चे अपने घर परिवार मे रहकर ऑनलाइन बालसंस्कार शाला मे प्रत्येक रविवार को समय निकालकर रूचि पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं और अपने समय का सदुपयोग करके अपना सर्वांगीण विकास कर रहे हैं।








