छत्तीसगढ़दुर्ग

छ.ग. में बंदरों के आतंक से सहमे इंसान, 3 बंदरों ने 10 लोगों पर किया जानलेवा हमला

दुर्ग  : पिछले तीन चार दिनों से बंदरों का आतंक है। तीन बंदर इतने उत्पाती हो गए थे कि वो इंसान पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे थे। इन बंदरों ने अब तक 10 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया है।

वही ओडिशा से आई एक 55 साल की महिला के पैर को बंदर ने बुरी तरह काटा, जिससे उसे रायपुर मेकाहारा रेफर करना पड़ा। बंदर ने महिला के पैर से मांस नोच लिया है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से महिला को सीधे रायपुर रेफर किया गया। घायल महिला का नाम अहिल्या कख (55 साल) है। वह अपनी बेटी सुजाता सोनी के घर दुर्ग आई थी। सुबह 8 बजे पास की दुकान में दूध लेने गई थी।

राजनांदगांव और रायपुर से आई विशेष टीम ने तीनों बंदरों का रेस्क्यू

डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि तीनों बंदर नर हैं। बंदरों के झुंड ने उन्हें अपने से अलग कर दिया था। इससे वह पहले से हिंसक हो गए। कसारीडीह क्षेत्र में कुछ लड़कों ने बंदरों को पत्थरों से मारा और काफी परेशान किया। इसके बाद वह इतने हिंसक हो गए कि लोगों पर हमला करने लगे। बाद में वन विभाग दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर से आई विशेष टीम ने तीनों बंदरों का रेस्क्यू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button