बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

इंजीनियर के घर बीएड की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। मनीषा पटेल । CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ख़ुदकुशी के मामलों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, आये दिन हर उम्र के लोग फांसी लगाकर या तो जहर का सेवन कर अपनी जान दे रहे है। वहीँ न्यायधानी से भी एक और आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां इंजीनियर के घर के स्टोर रूम में बीएड के छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे को सील कर गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय युवती गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम कर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा। वे यहां अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते है। वे छात्रा को लैलूंगा से घरेलू काम के लिए यहां लेकर आये थे।

पुलिस मृतका के परिजनों को तलब कर छात्रा के सम्बंध में जानकारी लेने के बाद इस बात की तस्दीक कर रही कि आखिर छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान मोबाइल भी जब्त किया है जिसके काल डिटेल खंगाले जा रहे है। जल्द ही कारणों के सामने आने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!