कोरबालोकप्रिय

सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

कोरबा। सुखनंदन कश्यप । CG BIG NEWS : जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता की मौत से सनसनी फैल गई है। अभियंता राजेश धवनकर की लाश संदिग्ध परिस्थतियों में पाई गई है। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं इस लिहाज से उनकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

कोरबा में जल संसाधन विभाग के एक बड़े अधिकारी की मौत होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ राजेश धवनकर की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। उनका शव घर पर संदीग्ध परिस्थतियों में पाया गया है। शरीर पर मौजूद चोट के निशान से स्पष्ट हो रहा है,कि उनकी हत्या की गई है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार,घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर निवास करते थे। उन्हें गुरुवार की देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल अस्पताल पुलिस को मेमो भेज दिया. जैसे ही सिंचाई विभाग के अफसर के मौत की खबर मिली तो पुलिस हरकत में आ गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का समेत अन्य अधिकारी मौके पर जा पहुंचे।

मामले में पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो अलग-अलग बातें सामने आ रही है. खास बात तो यह है कि मृतक के सिर और सीने में चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। मामले को प्रथम दृष्टया हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच उपरांत ही पता चल पाएगा कि राजेश धवन कर की मौत की वास्तविक वजह क्या थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!