रायपुरलोकप्रिय

तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

रायपुर। हरेंद्र बघेल । राजधानी के भाठागांव चौक में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर का रहने वाला 26 साल का युवक विक्की तिवारी पैदल सड़क पार कर रहा था। वो वालफोर्ट सिटी से कुशालपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस ने उस टक्कर मार दी। इस घटना में बस के सामने के हिस्से में युवक का सिर जोरदार टकराया। जिससे युवक कुछ दूरी पर उछल कर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद बस चालक भी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा मचाया। नेशनल हाईवे में जाम के हालात भी बन गए। पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। फरार आरोपी बस ड्राइवर की भी गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!