छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव में बिजली बिलों की बढ़ोतरी से महिलाओं में नाराजगी

कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भटगांव में बिजली बिलों की बढ़ोतरी से महिलाओं में नाराजगी

कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नागरिकों ने हाल ही में बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। महिलाओं का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बिजली बिलों की राशि कई गुना बढ़ गई है, जबकि बिजली की खपत पहले जैसी ही है। इससे आम जनता, विशेषकर निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

वहीँ नगर के महिलाओं ने बताया कि कई स्थानों पर मीटर रीडिंग सही ढंग से नहीं ली जा रही, जिसके कारण गलत बिल आने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं और कई महिलाओं का कहना है कि नये मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ा है.

नगरवासियो का कहना है कि बिजली दरों में किसी आधिकारिक बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है, फिर भी बिलों की रकम अचानक बढ़ गई है।

‎वहीँ आवेदन देने आये महिलाओं ने साय सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी करो और बिजली बिल कम करो और कम नहीं करना है तो महतारी वंदन योजना को बंद करो और बिजली बिल कम करो.उनका कहना है कि जितना पैसा हमारे खाते मे आ रहे है उससे ज्यादा बिजली बिल का भुगतान कर रहे है. हमारी महीने की सारी कमाई बिजली बिल मे दें रहे है तो घर का मेंटेन कैसे करेंगे उससे अच्छा भूपेश सरकार थी जिसके बिजली हाफ योजना से और कई योजनाओं से हम जैसे गरीबो को बहुत सहयोग मिला. सरकार को हमारी चिंता नहीं है. पहले 100-200 से अधिक बिल नहीं आती थी आज 1000, 2000, 2500 व 3000 तक बिजली बिल देना पड़ रहा है जबकि हमारे घर मे बिजली खपत पहले जैसा ही है.

‎नागरिकों ने कनिष्ठ अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (भटगांव) एवं तहसीलदार भटगांव से इस मामले की जांच करवाने और आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!