लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों सुविधाओं का अम्बार

सुशासन के हिर्री शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों सुविधाओं का अम्बार

सुशासन शिविर में तत्काल बनाया गया आयुष्मान, आयुष्मान वय वंदन, राशन कार्ड, आधार कार्ड और ई-श्रम कार्ड

एग्रीस्टेक पंजीयन, महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी शिविर में उपलब्ध

सुशासन के हिर्री शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ अब जनविश्वास का महाअभियान बन चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत हिर्री में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जिला प्रशासन सीधे ग्रामीणों के पास पहुँचा। शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू,सत्ताधारी दल के वरिष्ठ राजनीतिक सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत वर्मन एसडीएम वर्षा बंसल सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा बारी बारी से योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर की प्रमुख उपलब्धियां और त्वरित सेवाएं –

सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों को सुविधाओं का अम्बार प्राप्त हो रहा है। हिर्री में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही एग्रीस्टैक पंजीयन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड और महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं तत्काल प्रदान की गईं।आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड निर्माण के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

हितग्राहियों को मिली राहत की सौगात –

शिविर में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य अभिलाषा नायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ देते हुए सामग्री, कार्ड आदि वितरित किया गया। शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत शिशुओ को अन्न प्रासन्न एवं गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कर उन्हें सुपोषण टोकरी प्रदान किया गया। अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!