मरार पटेल समाज का सम्मान समारोह 5 को शिवरीनारायण में होगा सम्पन्न
जनप्रतिनिधि,सामाजिक पदाधिकारीगण व समाज के सभी वर्ग के हजारों लोग होंगे शामिल

मरार पटेल समाज का सम्मान समारोह 5 को शिवरीनारायण में होगा सम्पन्न

जनप्रतिनिधि,सामाजिक पदाधिकारीगण व समाज के सभी वर्ग के हजारों लोग होंगे शामिल

शिवरीनारायण : छ.ग. मरार पटेल समाज सम्मान समारोह श्री राधाकृष्ण मंदिर शिवरीनारायण में कल दिनांक 5 अक्टूबर 2025दिन रविवार समय 10 बजे कार्यक्रम स्थान मेला ग्रऊंड श्री राधाकृष्ण मंदिर शिवरीनारायण में समाज के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा,अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष मरार पटेल समाज विशिष्ट अतिथि बिशेषर सिंह पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ.ग ,महंत डॉ राम सुन्दर दास पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ ग,संदीप साहू विधायक कसडोल, श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, श्रीमती शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़, रामकुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड छ ग ,राहुल थवाईत अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण की आतिथ्य में संपन्न होगा.

इस समारोह को सफल बनाने सुचारू रूप से संचालन करने हेतु बैठक आहुत की गई जिसमें मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार पटेल अध्यक्ष मंदिर समिति एवं प्रदेश अध्यक्ष, मलेच्छराम पटेल उपाध्यक्ष ,राधेश्याम पटेल सचिव, अशोक पटेल कोषाध्यक्ष, गणेश राम पटेल सह सचिव, कृष्ण कुमार पटेल ऑडिटर, गीता राम पटेल प्रदेश कोषाध्यक्ष मरार पटेल महासंघ, प्रेम लाल पटेल उपाध्यक्ष ,कांति कुमार पटेल अध्यक्ष खरौद राज, डॉ गजेंद्र पाल पटेल अध्यक्ष गिरौदपुरी राज, राजेंद्र पटेल अध्यक्ष बिलाईगढ़ राज, जवाहर पटेल प्रवक्ता, ईश्वर पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मरार पटेल महासंघ, रामखिलावन पटेल पूर्व अध्यक्ष मंदिर समिति, एवं अन्य स्वजातीय भाइयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इस सम्मान समारोह में मरार पटेल समाज के समस्त क्षेत्र के पदाधिकारीगण ,महिलाएं ,पुरुष व युवाशक्ति हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे जिसकी साक्षी स्वयं शबरी की नगरी शिवरीनारायण होगी.









