छत्तीसगढ़ी गीतों के दोहरे अर्थ वाले अश्लील गीतों के प्रसारण मे जल्द कार्यवाही
ऐसे गानों को सार्वजनिक स्थल पर बजाना लोगों को पड़ेगा महंगा
FIR होती हैं तो एक्ट 2023 की धारा 296/79 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही
1 वर्ष की सजा और जुर्माना, साउंड सिस्टम व डीजे पर कार्यवाही
छत्तीसगढ़ : एक ओर छत्तीसगढ़ देश विदेश मे अपने लोक संस्कृति से अपना परचम लहरा रहा है तो वहीँ कुछ कलाकार और गायक, गीतकार अश्लील गानों व दोहरे अर्थ वाले अश्लील गीतों का प्रचार प्रसार खुले आम कर रहा है जिसे सुनने और देखने पर महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे द्विअर्थी व अश्लील गानों से महिलाएं लज्जा का अनुभव करती हैं। इस प्रकार के गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।
दोहरे अर्थ वाले छत्तीसगढ़िया गाने छोटे-छोटे बच्चों को भी गलत संदेश देते हैं और उन्हें गलत दिशा में जाने के लिए प्रेरित करते हैं।
यह एक गलत व गंभीर ज्वलंत सामाजिक समस्या है, जो महिलाओं व बच्चों के साथ-साथ संपूर्ण समाज को दुष्प्रभावित कर रहा है।
ऐसे में इस समस्या के निदान के लिए पुलिस प्रशासन के स्तर से विशेष अभियान चलाकर विधि द्वारा निर्धारित प्रावधान के अनुसार आवश्यक निरोधात्मक व कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
ऐसे मामलों में विशेष अभियान चलाकर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296/79 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।
कई कार्यक्रम के दौरान ऐसे द्विअर्थी व अश्लील गीतों की बाढ़ आ गई है। जिससे महिलाओं व सीधे साधे लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
यदि कोई व्यक्ति ऐसे गीतों को कई कार्यक्रमो मे सार्वजनिक स्थल पर बजाते है तो उक्त धारा के तहत 1 साल की सजा के साथ जुर्माना की कड़ी कार्यवाही हो सकती हैं.
ये कार्यवाही पहले भी भोजपुरी गानों मे हो चुकी है.सार्वजनिक स्थल एवं कई कार्यक्रमो मे अश्लील गानों को बजाना प्रतिबंधित कर दिया है. अब छत्तीसगढ़ मे भी कई संगठन और कुछ लोग अश्लील गाना बनाने, बजाने वाले और कुछ कलाकार के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी मे है यहाँ तक न्यायालय भी जा सकते हैं.

वहीँ कुछ लोगों एवं महिलाओ ने बताया कि जब से किशन सेन छत्तीसगढ़ी कलाकार के रूप मे उभरे है तब से अश्लील व डबल मीनिंग वाले गानों मे एल्बम बना रहें है दबा बल्लु, टुरी के बड़े बड़े इत्यादि डबल मीनिंग वाले अश्लील गाने है और उसको पसंद करने वालो लोगों से वाह वाही लूट रहें है. आज छत्तीसगढ़ की महिलाये ऐसे गानों के लिए केवल गालियां दें रहें है. कई यूट्यूबर भी उनके पूरी हिस्ट्री को खंगाल कर सबके सामने प्रस्तुत किये है तो वहीं भिलाई टाइम के एडिटर एवं रिपोर्टर ने किशन सेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब कुछ संगठन भी किशन सेन के खिलाफ मे खड़े हो गए हैं.


अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई हो सकती है। ऐसे गानों के खिलाफ कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296/79 और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत की जाएगी.
विस्तार से:
कानूनी कार्रवाई:
अश्लील गाने बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
जेल और जुर्माना:
अश्लील गाने बजाने पर एक साल तक की जेल और जुर्माना भी लग सकता है.
सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.
द्विअर्थी गाने भी शामिल:
केवल अश्लील गाने ही नहीं, बल्कि द्विअर्थी गाने बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी.
महिलाओं की भावनाएं:
ऐसे गाने महिलाओं की भावनाएं आहत करते हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई की जा सकती है.
अब छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एवं शासन प्रशासन ऐसे अश्लील व दोहरा अर्थ बताने वाले गाना व एल्बम बनाने वाले के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा. क्या सरकार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं धरोवर को बचा पाती है? महिलाओ के सम्मान मे क्या कार्यवाही करते है? ऐसे अश्लील व डबल मीनिंग वाले गानों पर कब तक प्रतिबन्ध लगाते है? ये देखने वाली बात होगी.



