लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
अधिवक्ता स्व नारायण कमल पात्रों के अचानक मृत्यु पर एक लाख 75 हजार का चेक सहयोग राशि प्रदान

अधिवक्ता स्व नारायण कमल पात्रों के अचानक मृत्यु पर एक लाख 75 हजार का चेक सहयोग राशि प्रदान

भटगांव : स्टेट बार कौंसिल बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सौजन्य से स्व नारायण कमल पात्रों अधिवक्ता के अचानक स्वर्गवास होने पर एक लाख पचास हजार रुपए एवं पच्चीस हजार रुपए का चेक अधिवक्ता संघ भटगांव अध्यक्ष अभिभाषक संघ भटगांव के अधिवक्ता फिरिटलाल खटकर व वरिष्ठ अधिवक्ता गण के उपस्थिति में मृतक के पत्नी नीलू कमल पात्रों को प्रदान किया गया एवं अधिवक्ता साथी के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया.
वहीँ इस पुनीत कार्य मे अभिभाषक संघ के भटगांव अध्यक्ष फिरितलाल खटकर अध्यक्ष, सचिव विजय कुमार देवांगन,आर के पांडे, भूषण श्रीवास,बनवारी लाल यादव,कृष्ण नामदेव, श्यामलाल भारद्वाज, नरसिंह साहू, गेंदराम निराला,विक्रम आदित्य सहित सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे.














