लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने रोड निर्माण का किया निरीक्षण, विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने के निर्देश दिए

सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने रोड निर्माण का किया निरीक्षण, विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने के निर्देश दिए

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। सड़क चौड़ीकरण में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को समन्वय बनाकर शीघ्रता से सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!