लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
रात हालटिंग करने वालों बसों पर हुई कार्रवाई, अवैध पार्किंग से मुक्त हुआ सारंगढ़ बस स्टैंड
रात हालटिंग करने वालों बसों पर हुई कार्रवाई, अवैध पार्किंग से मुक्त हुआ सारंगढ़ बस स्टैंड

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में यातायात दल ने सारंगढ़ बस स्टैंड में रात हालटिंग करने वाले सभी बसों को हटा दिया है। इससे अवैध रूप से पार्किंग बनाने वाले बस चालको एवं कंडक्टर को झटका लगा है। इसके साथ साथ सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से सारंगढ़ और आसपास के क्षेत्र में यातायात दल द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए पिछले माह से लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।















