छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर | CG Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में नए कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष पहल का हिस्सा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पुस्तक पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ होगी और अपराधों की विवेचना में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शुरू से ही प्रयासरत रही है।

आज से देशभर में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गए हैं। यह कानून वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे और इनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!