

धनंजय पटेल धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी भाटापारा की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक कुरूद के ग्राम अछोटी में रहने वाली 2 बच्चियां शिवानी साहू उम्र 13 वर्ष और आस्था निर्मलकर उम्र 10 वर्ष दोनों तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी के चलते दोनों बच्चियां डूब गई। और दोनों की ही मौत हो गई। दोनों बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।





