छत्तीसगढ़रायपुर

बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, कल कुल 625 रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती, जानें क्या है योग्यता

हरेन्द्र बघेल रायपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मकसद से, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने कल एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल काम्प्लेक्स राखी, दुकान नं0 07, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टॉप कैरियर सर्विसेस एवं अलर्ट एस.जी. एस. प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिविल इंजीनियर, टैली कॉलर, सुपरवाईजर, अकांटेंट, सेल्स पर्सन, हैल्पर, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग मैनेजर, फिल्ड ऑफिसर, हेड गार्ड के 625 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर 8वीं से स्नातक/स्नातकोत्तर, बी.ई. सिविल एवं टैली ई.आर.पी.-09 आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

कितना होगा वेतनमाह ( salary) 

इन पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार रुपए से अधिकतम 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

ज़रूरी डॉक्यूमेंट ( documents) 

इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने साथ शैक्षणिक,तकनीकी योग्यता,अनुभव प्रमाण-पत्र, बॉयोडाटा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!