छत्तीसगढ़बलरामपुर

आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग समेत तीन की मौत, 4 महिलाओं की हालत गंभीर

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार महिलाएं गभीर रूप से झुलस गए है। 6 लोग महुआ बीनने के लिए गए थे। तभी अचानक गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली गिरने से हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल चारों महिलाएं की स्थित गंभीर बनी है।

जानकारी के अनुसार घटना रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम हरिगवां की रहने वाली 5 महिलाएं और एक युवती गुरुवार की दोपहर महुआ बीन रही थीं। इसमें 18 वर्षीय अनीता गुप्ता सहित 5 महिलाएं बबली, पानकुंवर सुरभि, निर्मला और केशकुमारी शामिल है। बारिश से बचने सभी अलग-अलग जगह पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरने की सूचना पर परिजन पहुंचे। तो देखाकी गाज गिरने से सभी 6 महिलाएं जमीन पर बेहोश पड़ी है।

परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से 6 महिलाओं को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 2 महिलाओं अनीता गुप्ता और केशकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरभि, निर्मला, पानकुंवर और बबली का इलाज जारी है। मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शवों को अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

वहीं, वाड्रफनगर में एक अन्य गाज गिरने की घटना में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बालिका पिंकी खैरवार अपने पिता रामखिलावन खैरवार के महुआ की डोरी बीनने गई हुई थी। इस दौरान गाज की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button