
छ.ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 , विभागीय अधिसूचना जारी
10 हजार शिक्षकों के पदों में इस वर्ष होगी सीधी भर्ती –
रायपुर – छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् रायपुर ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर को पत्र जारी किया है। जारी पत्र अनुसार इस वर्ष यानि 2022 में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले 2020 भी शिक्षक पात्रता परीक्षा आमंत्रित किया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उक्त परीक्षा को 09 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी। वही इस वर्ष भी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 / CG TET 2022 आयोजित की जाएगी। इस सन्दर्भ में एससीइआरटी के द्वारा पत्र भी जारी हो गए है। CG TET परीक्षा 2022 सिलेबस भी नीचे दी गई है। डाउनलोड कर अवश्य अध्ययन करें।
विज्ञापन –
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को जारी आदेशानुसार संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन नया रायपुर के पत्र क्रमांक / सीधी भर्ती / 2022 / 793 / दिनांक 05.08.22 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। पूर्व में यह परीक्षा सत्र 2020 के लिए आयोजित की गई थी किन्तु कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन 09 जनवरी 2022 को की गई थी , जिसमे सत्र 2021 तक के प्रशिक्षार्थियों को सम्मिलित होने का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन –
सत्र 2022 में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा के सन्दर्भ में विस्तृत निर्देश एससीइआरटी के तरफ से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को है। साथ ही परीक्षा आयोजन करने की जिम्मेदारी भी व्यापम को दी गई है। एससीइआरटी के निर्देशानुसार व्यापम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का विज्ञापन बहुत जल्द जारी कर आवेदन आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन –
10 हजार शिक्षकों के पदों में इस वर्ष होगी सीधी भर्ती –
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत इस वर्ष मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार 10 हजार शिक्षकों के पदों तैयारी शुरू हो गई है। ,यही कारण है कि विभाग द्वारा अब शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन यथा शीघ्र किया है। ताकि नए अभ्यर्थियों को भी उक्त शिक्षक भर्ती परीक्षा लेने का अवसर प्राप्त। शिक्षक भर्ती नियमानुसार प्राथमिक शिक्षक एवं मिडिल शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त डीएड एवं बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए।
विज्ञापन –