रायपुर
RAIPUR LOCKDOWN : रायपुर में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने किन-किन सुविधाओं को मिली छूट…
RAIPUR LOCKDOWN : रायपुर में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने किन-किन सुविधाओं को मिली छूट..
रायपुर। राजधानी रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बीते चौथे दौर के लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे समाप्त हो जाएगा। जिसको देखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी लॉकडाउन में जिले में अतिरिक्त छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस अवधि में सभी स्थापित मार्केट भी खुल सकेंगे, ऑड औऱ इवन फार्मूले पर दुकान खुलेंगे, ई-कॉमार्स को शाम 5 बजे तक डिलीवरी की छूट दी गई है। दुध वितरण सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7.30 बजे तक होंगे। थोक दुकानों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खोले जा सकेंगे। इसके साथ ही सब्जी थोक बाजारों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित किए जाएंगे।