छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़

राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आकलन परीक्षा 2025 का भटगांव में हुआ आयोजन

राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आकलन परीक्षा 2025 का भटगांव में हुआ आयोजन

भटगांव : स्व आकलन समिति बिर्रा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आकलन प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 02-11- 2025 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भटगांव में हुआ। परीक्षा के लिए कुल 456 बच्चों का पंजीयन हुआ था जिसमें 414 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।यह आयोजन पूर्णतः निशुल्क था जिसका सम्पूर्ण खर्च समिति ने वहन किया है जो नवोदय विद्यालय प्रतियोगी छात्रों के लिए अभिनव प्रयास है। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10 हजार, द्वितीय 9 हजार, तृतीय 8 हजार,चतुर्थ 7 हजार, पंचम 6 हजार, षष्ठ 5 हजार, सप्तम 4 हजार, आठवां 3 हजार , नवम 2 हजार, दशम 1 हजार के साथ मोमेंटो तथा 11 से 50 स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपए नगद एवं मेडल प्रदान किया जाना है । आगामी 9 नवंबर दिन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इस परीक्षा में

महासमुंद , रायगढ़ , सारंगढ़ ,बलौदाबाजार , बिलासपुर जिले से बच्चे स्व आकलन परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के उपरांत आयोजन समिति द्वारा बच्चों के लिए स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था । जिसकी सभी पलकों ने सराहना किया , भटगांव क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ । सभी भटगांव नगरवासियों द्वारा इस प्रकार के आयोजन के लिए आयोजन समिति का सराहना कर धन्यवाद दिया।

परीक्षा के दौरान बिलाईगढ़ विकासखंड के शिक्षा अधिकारी श्री एस. एन. साहू द्वारा परीक्षा का अवलोकन किया और परीक्षा आयोजन के बारे में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन निश्चित ही बच्चों के लिए लाभकारी है। आयोजन टीम को एस. एन. साहू द्वारा शुभकामना देकर कहा कि इस तरह का आयोजन भविष्य में भी होता रहे। सेजेस स्कूल भटगांव के प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज का बहुत सहयोग मिला साथ में परीक्षा आयोजन के संबंध में उन्होंने बहुत प्रशंसा कर कहा गया कि इस तरह का आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

परीक्षा के आयोजन प्रभारी बिर्रा के बुधेश्वर कुमार कश्यप व मूलचंद देवांगन थे। भटगांव से विशेष रूप से सहयोग के रूप में अरुण देवांगन , शतानंद साहू, विजय साहू , रूपेश साहू , टीकाराम साहू , जितेंद्र देवांगन , राजेश देवांगन , लक्ष्मीकांत साहू ,रमेश कुमार पटेल , योगेश गुप्ता , त्रिलोक देवांगन , कमलेश्वर चंद्रा , संजय तिवारी , तुलसी देवांगन , फिरत राम केवट , खूबचंद साहू , अरविंद श्रीवास ,राजेंद्र पात्र , श्रीमती गंगा पटेल , श्रीमती उषा चौहान , श्रीमती बुधनी अजय ,अमित केशवानी , मोना देवांगन , अलका देवांगन , श्रेया देवांगन , विद्या राव , प्रिंसी राव , चंद्रशेखर चौधरी , कालीचरण चंद्रा , कमलेश्वर चंद्रा , कमलेश्वर साहू , भागवत साहू , भागवत साहू CAC , पुलिस विभाग के साथ मीडिया आदि का प्रमुख सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!