भटगांव थाना पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता, चोरी एवं लूट के प्रकरण में 06 आरोपी गिरप्तार, आरोपीयो के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, लैपटॉप एवं नगदी रकम बरामद..
भटगांव थाना पुलिस को मिली बहुत बडी सफलता
चोरी एवं लूट के प्रकरण में 06 आरोपी गिरप्तार
आरोपीयो के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, लैपटॉप एवं नगदी रकम बरामद..
भटगांव – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई.कल्याण एलिसेला द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को चोरी,लूट,डकैती जैसे गंभीर अपराधों की त्वरित निराकरण करने हेतु कडे निर्देश दिये गये है जिस पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया बलौदाबाजार श्रीमती निवेदिता पाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ श्री संजय तिवारी के निर्देशन पर थाना प्रभारी भटगांव श्री एच.आर रात्रे के मार्गदर्शन पर थाना भटगांव के अपराध क्रमांक 61/2021 धारा 457,380 भादवि के प्रार्थी बलवंत सिंह ठाकुर निवासी भटगांव द्वारा दिनांक 27.04.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.04.2021 के 22.00 बजे से 27.04.2021 के 10 बजे के मध्य घर के दरवाजा को तोडकर अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात लैपटाप स्टेप्लाईजर को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर लेने कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना दिनांक 13.06.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम जमगहन निवासी गजेन्द्र ऊर्फ गोलू प्रेमी के द्वारा चोरी किये हुए समान को रखा है कि सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम जमगहन पहुंचकर गजेन्द्र प्रेमी को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर वह दीपक कुर्रे, दिनकर खुटे एवं रमाशंकर निराला के साथ घटना को अंजाम देना बताये जाने से आरोपीयान 01. गजेन्द्र ऊर्फ गोलू प्रेमी पिता रामेश्वर प्रेमी उम्र 22 साल 02. दीपक कुर्रे पिता संतोष कुर्रे उम्र 19 साल 03. दिनकर खुटे पिता ब्यासराम खुटे उम्र 19 साल 04. रमाशंकर निराला पिता सोनसाय निराला उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम जमगहन थाना भटगांव के कब्जे से चोरी गये मशरूका सोने चांदी के जेवरात ,लैपटॉप,नगदी रकम को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपीयो को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
इसीक्रम में थाना भटगांव के अपराध क्रमांक 137/2019 धारा 307,393 भादवि के प्रकरण में प्रार्थी अनिल बघेल निवासी टेढीभदरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2019 के रात्रि करीबन 10 बजे भटठी की बिक्री रकम करीबन 86000 रूपये को काले रंग के बैग में रखकर सुपरवाईजर हरिप्रसाद यादव के साथ मोटरसायकल में जा रहे थे भटगांव कालेज मोड के पास पहुंचे थे कि कोई अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी को डंडे एवं टंगीया से मारकर घायल कर दिया चिल्लाने पर कुछ लोग के आने पर आरोपीगण भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था तब से थाना भटगांव पुलिस द्वारा आरोपीयो का सघन पतासाजी किया जा रहा था ।
पकडे गये आरोपीयान से पूछताछ पर बताये कि यह घटना 01. गजेन्द्र ऊर्फ गोलू प्रेमी पिता रामेश्वर प्रेमी उम्र 22 साल 02. दीपक कुर्रे पिता संतोष कुर्रे उम्र 19 साल 03. दिनकर खुटे पिता ब्यासराम खुटे उम्र 19 साल 04. संदीप कुर्रे पिता द्वारिका प्रसाद कुर्रे उम्र 22 साल 05. मनोज खांडेकर पिता लोकनाथ खांडेकर उम्र 34 साल सभी निवासी ग्राम जमगहन द्वारा घटना को अंजाम दिये हैं बताये । उपरोक्त कार्यवाही में थाना भटगांव पुलिस सउनि पी के साहू ,प्रआर कलीराम कुर्रे ,नरेन्द्र मनहर, आरक्षक मिथलेश राय, खिलावन बघेल,नंद किशोर भारद्वाज,दिलीप तेंदुवे, यदुनाथ द्विवेदी, ,चंद्रशेखर सोनवानी ,गीताराम भास्कर ,बुधराम बंजारे ,बीरसिंग प्रभाकर,उमेश जांगडे,नरोत्तम पटेल,जेठूराम मनहर का विशेष योगदान रहा ।








