कवर्धाछत्तीसगढ़

शर्मसार : छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी प्रधानपाठक गिरफ्तार, भेजता था अश्लील फोटो और वीडियो

कवर्धा : स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। शिक्षक और छात्र के बीच गुरु और शिष्य का पवित्र रिश्ता होता है। वहीं छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक हैवान शिक्षक ने अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. यह मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के अनुसार, प्रधानपाठक कुंजबिहारी हठीले नाबालिग 5वीं की छात्रा को नवोदय परीक्षा की तैयारी कराने कई बार अपने घर में रोककर अश्लील हरकत करता था. इसके अलावा वाटसअप में अश्लील फोटो और वीडियो भेजता था. पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक कुंजबिहारी हठीले के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

कवर्धा एसपी डाॅ. लाल उमेंद सिंह ने कहा, मामले में सूक्ष्मता से जांच जारी है. छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपी प्रधानपाठक कुंजबिहारी हठीले को जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!