प्रदेश में आठ लाख हितग्राही आवास से वंचित, भाजपाई बोले- मोर आवास मोर अधिकार को लेकर हर पंचायत तक पहुंचना है

भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया में मोर आवास मोर अधिकार अभियान को लेकर बैठक हुई। पंचायत स्तर की बैठक करने की कार्ययोजना बनाई गई। मुख्य वक्ता जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेंद्र साहू ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार को लेकर हर पंचायत तक पहुंचना है। प्रत्येक हितग्राही से मिलकर बैठक कर इस अभियान में जोड़ने का हम सबको प्रयास करना है। जिन हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम है उसके साथ बैठक करना है।
राज्य सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश में आठ लाख हितग्राहियों का आवास नहीं बन पाया है। इसके लिए सदन से लेकर के सड़क तक की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। भाजपा मंडल छुरिया अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव ने कहा कि हमें कांग्रेस सरकार की गरीब विरोधी नीति के खिलाफ एकजुट होना है।
किरण वैष्णव, ललिता कवर, संजय सिन्हा, घासी साहू, जगजीत सिंह भाटिया, अजय पटेल, राधेश्याम शर्मा, शेखर भारद्वाज, मायाराम साहू, पदम भूषण साहू, मनीष त्रिपाठी, धन्ना यादव, मनभावन उईके, महेश चंद्रवंशी, हेत राम साहू, कामता साहू, सोनू कसेर, संगीता यादव, ललिता उईके, मुन्नी मांडवी, राजकुमार सिन्हा, कुंदन बडोले, महेश साहू, सोहन साहू, सुरेश।
इसमें क्यों आपत्ति है: रविंद्र
मंडल अध्यक्ष रविंद्र ने कहा कि हमें 2011 के सर्वे सूची के आधार पर कार्यकर्ताओं को हितग्राहियों से मिलकर उनकी पीड़ा में भागीदारी बनने की आवश्यकता है। हमें गांव से लेकर के पंचायत से जनपद और जिला प्रदेश तक इस विषय को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हितग्राहियों को उनका प्रधानमंत्री आवास मिल सके। मोदी सरकार जब अपनी राशि दे रही है तो राज्य सरकार को इसमें क्यों आपत्ति है।