
CG BREAKING NEWS : नक्सालियों ने मुखबिर के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल
बीजापुर। CG BREAKING NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आया है जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मिरतुर थाना क्षेत्र में ग्रामीण सुंदर ओयाम को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में हत्या कर दिया। फिलहाल, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।






