कांकेरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- रमन सिंह हमन ल कुकुर, बिलई, मुसवा कहत हे, हम छत्तीसगढ़िया किसान हरन…

भानुप्रतापपुर, (कांकेर)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर के चरामा कृषि उपज मंडी में आयोजित चुनावी सभा को छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रमन सिंह हमन ल कुकुर, बिलई, मुसवा कहत हे, हम छत्तीसगढ़िया किसान हरन, उन बड़े लोगन हे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा में कहा कि 2 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक रहेगा. कांग्रेस सरकार सभी वर्गों को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने जा रही है.

आदिवासियों को 32 फीसदी और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी हितों का ख्याल रखा है. राज्य सरकार ने लघु वनोपज के दाम बढ़ाए. हमारी सरकार ने हर वर्ग को आर्थिक रूप मजबूत किया.

भूपेश बघेल ने इसके साथ कांग्रेस सरकार के आने से आदिवासी अंचल में हुए विकास का जिक्र करते हुए कहा कि रमन सरकार में छत्तीसगढ़ को नक्सलगढ़ बन गया था. आज नक्सल क्षेत्रों में बंद स्कूल खुल रहे हैं, आदिवासी अपने गांव में वापस लौट रहे हैं, निर्दोष आदिवासियों की रिहाई हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!