छत्तीसगढ़रायपुर

गर्भपात करवाने के दौरान युवती की मौत, हिरासत में लिया गया झोलाछाप डॉक्टर

हरेन्द्र बघेल रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में अविवाहित युवती की गर्भपात के प्रयास के दौरान मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 18 वर्ष है. वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की रहने वाली है. युवती झोलाछाप डॉक्टर के पास गर्भपात कराने गई थी. तीन दिन से झोलाछाप डॉक्टर अपने घर में ही रखकर युवती का गर्भपात करा रहा था. इसी बीच युवती की मौत हो गई है. फिलहाल मंदिर हसौद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शराब के नशे में गर्भपात कराने का आरोप: 

युवती की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि “झोलाछाप डॉक्टर शराब के नशे में गर्भपात कर रहा था. इसी बीच युवती की तबियत बिगड़ गई. जिसकी वजह से युवती की मौत हो गई.” अब वे आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

5 माह की थी गर्भवती:

 मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि 18 साल की अविवाहित युवती गर्भवती हो गई थी. युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद बदनामी के डर से युवती की मां उसे गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गई थी, जहां डॉक्टर 5 माह की गर्भवती युवती का गर्भपात का प्रयास कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दो माह पहले ही युवती हुई बालिग: 

मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती 18 वर्ष दो माह की है. युवती बालिग होने से पहले गर्भवती हो गई थी. मामले की गंभीरता को देखते रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर थाने पहुंचे. झोलाछाप डॉक्टर तपन दास, लड़की की मां और युवती के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!