मुख्य खबरलोकप्रियशिक्षासामाजिकसारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर, स्कूल के प्राचार्य व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन, कांटे 7 केक, 7 स्थानों पर मनाये जन्मदिवस, लगाये 7 फलदार पौधे,35 वर्ष का जीवन परिचय का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत 

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर, स्कूल के प्राचार्य व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 

जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिये कांटे 7 केक, 7 स्थानों पर मनाये जन्मदिवस, लगाये 7 फलदार पौधे 

के. पी. पटेल के जन्मदिवस पर अभी तक के  35 वर्ष का जीवन परिचय का संक्षिप्त विवरण  प्रस्तुत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के नगर पंचायत भटगांव मे 15 वर्षो से संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के संचालक एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव, साईं न्यू पब्लिक स्कूल भटगांव चुरेला एवं रेस्ट हॉउस भटगांव, गायत्री मंदिर मे धूम धाम से मनाया गया.

जन्मदिवस का प्रथम कार्यक्रम मॉर्निंग शिफ्ट मे प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे कोचिंग स्टॉफ व 3 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के साथ केक काटकर और वृक्षारोपण कर मनाया जहाँ डायरेक्टर के. पी. पटेल द्वारा सभी बच्चों को मिठाई और नास्ता खिलाये और जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिये तालाब किनारे फलदार वृक्ष का पौधा रोपण भी किया.

के. पी. पटेल द्वारा अभी तक फैमिली सदस्यों व इंस्टिट्यूट के स्टॉफ व बच्चों के साथ मिलकर 30 से भी अधिक वृक्षारोपण कर चुके है जो आज 10 वर्षो मे पौधा वृक्ष बनकर तैयार हो चूका है और छाया व फल देना भी शुरू कर दिया हैं. इंस्टिट्यूट मे 1 से 12 वीं तक के 100 से भी अधिक विद्यार्थियों व स्टॉफ ने पटेल के जन्मदिवस पर उन्हें तिलक लगाकर व अक्षत पुष्प की वर्षा करते हुए व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाये किये एवं बधाई दिये.

जन्मदिवस पर दूसरा कार्यक्रम साईं न्यू पब्लिक स्कूल भटगांव व चुरेला मे मनाया गया जहाँ के. पी. पटेल प्राचार्य के रूप मे पदस्थ है जहाँ डायरेक्टर, स्टॉफ व नर्सरी से 9 वीं तक के सभी बच्चों ने जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये. प्राचार्य के. पी. पटेल ने सभी बच्चों को चॉकलेट व पेंसिल भेंट किये तथा सभी बच्चों को मिठाई व केक खिलाकर अपना जन्मदिवस को यादगार बनाया.

जन्मदिवस का तीसरा कार्यक्रम अपने क्लासमेट दोस्तो के साथ मनाया जहाँ प्रकाश नारंग, खगेंद्र पाल सिँह, ओमप्रकाश देवांगन इत्यादि उपस्थित रहें.

 

चौथे कार्यक्रम इवनिंग शिफ्ट मे प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के 1 ली से 10 वीं इंग्लिश मीडियम के बच्चों एवं स्टॉफ के साथ मनाया जहां सभी बच्चों के साथ केक काटे और पौधरोपण किये. सभी छोटे बच्चों को पेन और चॉकलेट भी भेंट किये.

वहीं 5 वें कार्यक्रम श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे पूजा अर्चना के साथ मनाया जहां गायत्री परिवार के सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिये.

6 वें कार्यक्रम अपने परिवार के साथ मनाये जहाँ अपने माता पिता का आशीर्वाद लिये और पूजा अर्चना कर अपने इष्ट देव का आशीर्वाद लिया.

वहीं 7 वें और अंतिम कार्यक्रम रात्रि को अपने पत्रकार साथियों के साथ रेस्ट हॉउस मे मनाया .जहां पत्रकार साथियों ने युवा पत्रकार पटेल जी को केक खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दिये.

के. पी. पटेल के जन्मदिवस पर अभी तक के  35 वर्ष का जीवन परिचय का संक्षिप्त विवरण  प्रस्तुत –

आज के. पी. पटेल के जन्मदिवस पर उनके बारें मे थोड़ा संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है – के. पी पटेल का पूरा नाम खिलेश्वर प्रसाद पटेल है जिन्हे पटेल परिवार व गायत्री परिवार मे कमलेश पटेल के नाम से जानते है और प्रेस दुनिया व ऑफिसियल क्षेत्र मे मे उनका नाम के. पी. पटेल से प्रसिद्ध हैं. इंस्टिट्यूट एवं स्कूलो मे भी उन्हें के. पी. पटेल नाम से जानते है.

पटेल बचपन से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक सेवा एवं गायत्री परिवार से जुड़े हुए है और समाज के साथ लोगों को अपने विभिन्न रचनात्मक कार्यों से जागरूक करते आ रहें हैं एवं जरूरत मंद लोगों की भी सहायता करते आ रहें है. विद्यालय मे श्री प्रेम भुवन प्रताप सिँह शासकीय स्कूल भटगांव के प्रिंसिपल ए. डी. वानी सर ने 12 वीं मे पटेल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बेस्ट स्टूडेंट की उपाधि दिये.

12 वीं के पश्चात आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई मे दिक्कत होने की वजह से उसने 12 वीं से तुरंत निकलने के बाद 1 ली से 12 वीं तक प्रज्ञा कोचिंग क्लासेस के नाम से कोचिंग ओपन किया. जहां 5 दोस्तों के टीम के साथ गायत्री मंदिर मे भव्य तरीके से कम फीस मे यह कोचिंग प्रारम्भ किया जो आज वर्तमान तक प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के नाम से संचालित हो रही है. अभी तक 1000 से भी अधिक बच्चों ने कोचिंग सेंटर मे पढ़कर अपना करियर बना चुके है क्योंकि पटेल जी ने प्रज्ञा इंस्टिट्यूट व प्रज्ञा सेवा संस्थान को बच्चों का सर्वांगीण विकास व जन जागरण का केंद्र बनाया है जहाँ बच्चें पढ़ने के बाद अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं.

पटेल अपने 15 वर्षो से संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के जरिये विद्यार्थियों को विभिन्न तरीको से सहायता करते आ रहें है जैसे कम फीस मे कोचिंग, कंप्यूटर कोर्स, डांस, संगीत इत्यादि के साथ गरीब एवं जरूरत मंद लोगों के लिये निःशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था करते आ रहें हैं.

पटेल ने रायपुर मे पार्ट टाइम जॉब करते हुए 3 वर्ष और जांजगीर मे कोचिंग का ब्रांच ओपन करके 3 वर्ष की पढ़ाई मे अपना इंजीनियरिंग और स्नातक की पढ़ाई किये. तत्पश्चात रायपुर मे पुनः 3 वर्ष सर्विस इंजीनियर के रूप मे कार्य करते हुए अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को सिखा तत्पश्चात 2013 मे शादी के बाद पुनः अपने उद्देश्य को पुरा करने मे तत्पर हो गये. वहीं रायपुर और जांजगीर से भटगांव इंस्टिट्यूट का भी संचालन करते रहे.

2017 मे जांजगीर मे उनके श्रीमती का बीएड मे सेलक्शन होने के बाद भटगांव पुनः वापसी होना पड़ा और उनके मिसेस के बीएड के बाद वह भी बीएड एजुकेशन फिल्ड मे प्रवेश किया तत्पश्चात दोनों ने बीड के होने के बाद एक साथ सारंगढ़ सीपीएम कॉलेज से पीजी की डिग्री हासिल की.

आज के. पी. पटेल और उनके टीम ने बंद होने के कगार मे रहें करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव को अपने टीम वर्क के साथ कार्य कर उन्हें आगे बढ़ाने मदद किये और स्कूल को दिन रात एक करके उन्हें मुकाम पर पहुंचाया. तत्पश्चात इस वर्ष अपनी सेवा साईं न्यू पब्लिक स्कूल भटगांव चुरेला मे प्राचार्य के रूप मे सेवा दे रहें हैं और स्कूल के जरिये सभी गरीब परिवार के बजट के आधार पर यह स्कूल को संचालित कर रहें है ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चें भी कम फीस मे अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूल मे पढ़ सके.

पटेल जी एक मल्टीपरपस व्यक्ति है जो सभी क्षेत्रों मे अपना नाम कमा चुके हैं. प्रज्ञा इंस्टिट्यूट, प्रज्ञा कम्प्यूटर्स, प्रज्ञा इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रज्ञा न्यूज़ एजेंसी, प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर इत्यादि फर्म मे लगभग 30 से 40 सहयोगियों की टीम कार्य कर रहें है.जहाँ सभी लोगों को एक पार्ट टाइम जॉब देकर एक रोजगार मुहैया करवाये हैं.

पटेल जी एक मिलनसार व्यक्ति हैं. जो गायत्री परिवार एवं हरदिहा पटेल समाज के जिला मीडिया प्रभारी और अखिल विश्व गायत्री परिवार के बिलाईगढ़ विकासखंड के ब्लॉक समन्वयक है तथा भटगांव पटेल समाज के कोषाध्यक्ष भी हैं. वे 7 वर्षो से प्रेस रिपोर्टर है जहाँ वर्तमान मे दैनिक अमृत सन्देश, छत्तीसगढ़ वॉच, भास्कर दूत के संवाददाता हैं और प्रज्ञा 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़ व प्रखर इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल के संपादक है जो हमेशा अपने न्यूज़ के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते है और लोगों को न्याय दिलाने मे मदद करते रहते हैं.

जन्मदिवस पर सभी वर्ग के सैकड़ो लोगों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से दिये बधाई…

7 जुलाई को के. पी. पटेल को उनके जन्मदिवस के शुभकामनायें देने के लिये 12.01 बजे सुबह से लेकर 12 बजे रात्रि तक परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, स्कूल स्टॉफ व स्कूल के बच्चें , इंस्टिट्यूट के स्टॉफ व सैकड़ो बच्चें, पत्रकार साथीगण , गायत्री परिवार के सदस्य, पटेल समाज के सदस्य, फ्रेंडस इत्यादि लोगों ने शुभकामनायें और बधाई देते रहें.

जहाँ सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों से शुभ आर्शीवाद मिला. प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के 1 ली से 12 वीं के सैकड़ो बच्चों सहित स्टॉफ मे प्रमोदिनी पटेल मैम, माघवेंद्र लोधी सर, प्रकाश सर, लता यादव मैम, मधु यादव मैम, सौमिया यादव मैम, आहुति यादव मैम, प्रशांत ठाकुर सर, फडेन्द्र ठाकुर सर, कलाम खान सर, वहीं साईं न्यू पब्लिक स्कूल के नर्सरी से 9 वीं तक के बच्चें व स्कूल स्टॉफ मे डायरेक्टर नमिता यादव मैम, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण यादव, अकॉउंटेन जे. सी यादव सर,असिस्टेंट प्रिंसिपल प्रमोदिनी पटेल मैम शशि जायसवाल, लोधी सर, मधु मैम, सौमिया मैम, पटेल मैम, सिखा नाग व स्मिता नाग मैम एवं पत्रकार साथियों मे अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिदार, कोषाध्यक्ष रूप नारायण ठाकुर, सचिव योगेश केशरवानी, राजू निराला, पत्रकार गन पत बंजारे, संदीप पटेल, रामदुलार साहू, कमलेश पटेल, बसंत सोनी एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू भैया सहित जिला पंचायत सदस्य ने उपस्थित होकर अपने हाथों से केक खिलाकर बधाई दिये तो वहीं भाजपा जिला सदस्य सरिता शिव भारती, सुरेश रघु, पार्षद प्रतिनिधि संजीव साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाइगर कुर्रे इत्यादि भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया से जन्मदिवस की बधाई दिये.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!