आस्था-केशरवानी भवन भटगांव में आयोजित पाँच दिवसीय दिव्य सत्संग एवं प्रवचन कथा के पांचवे दिन (विश्राम दिवस)पंडित पवन कुमार महराज जी (प्रयागराज वाले) ने दिया सन्देश,बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल


आस्था-केशरवानी भवन भटगांव में आयोजित पाँच दिवसीय दिव्य सत्संग एवं प्रवचन कथा के पांचवे दिन (विश्राम दिवस)पंडित पवन कुमार महराज जी (प्रयागराज वाले) ने दिया सन्देश,बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल
भटगांव- 27 मई 2024/ भटगांव के कथा स्थल केसरवानी भवन भटगांव में चल रहे पांच दिवसीय दिव्य सत्संग एवं प्रवचन कथा के विश्राम दिवस मंगलवार को कथा व्यास धर्म प्रचार मंत्री श्री पवन कुमार जी महाराज (प्रयागराज वाले)ने कहा कि *सम्पूर्ण जगत में एक ही सत्ता-* महराज जी ने श्रद्धालुओं पर प्रवचन की अमृत वाणी वर्षा करते हुए कहा कि आज रामकथा की प्रांम्भिक स्तिथि है सम्पूर्ण जगत में एक ही सत्ता सभी सनातन परंपरा के अनुयायी “ओम”के नाम से जानते चले आ रहें हैं।जैसे ओम का उच्चारण नाभि से शक्ति प्राप्त कर निकलता हुआ ‘म’अक्षर से बंद होता है।वैसे ही राम शब्द के उच्चारण के प्रारंभ में हमारा मुह खुलकर म अक्षर के साथ बंद हो जाता है।राम ही ब्रम्ह है राम ही ओम है।
*आद्यात्मिक भक्ति की प्यास-* कथा व्यास ने आगे प्रवचन करते हुए बताए कि कथा हमें दिशा और दृष्टि देती है।कथा हमें श्रद्धा से सुननि चाहिए।और साथ साथ उसका रसपान भी करना चाहिए।कथा सुनने के लिए हमारे कान सागर की भांति होने चाहिए जैसे कई वर्षों से नदियां अपना जल सागर में भरते जाती है। वैसे ही हमारे मन में आद्यात्मिक भक्ति की प्यास हमेशा रहनी चाहिए।कथा कहने सुनने से हमारी दिनचर्या, हमारा चिंतन सतत आहार विहार निर्धारित होता है कथा से हमारे चरित्र में उच्चता,आचरण में पारदर्शिता,चिंतन में सुद्धता आती है।श्री राम हमारे आदर्श हैं औऱ श्री राम कथा हमें उनके द्वरा स्थापित आदर्शों का अनुकरण करना सिखाती है।
गौरतलब है कि अनंत श्री विभूषित धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के प्रधान शिष्य परम् पूज्य गुरुदेव अनंत श्री स्वामी वेदांती जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पंडित पवन कुमार महराज जी श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा के अनुपम वक्ता हैं पूज्य स्वामी पवन कुमार महराज जी प्रयागराज वाले (धर्म प्रचार मंत्री)के दर्शन और प्रवचन का अवसर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव के जनता को आज से 21 वर्ष पहले से प्राप्त होते आ रही है।

वहीं आज पांच दिवसीय दिव्य सत्संग एवं प्रवचन कथा के विश्राम दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित पूर्व पार्षद श्रीमती फूल दुबे पूर्व एल्डरमेन भीमेस्वर आदित्य, मूर्तिकार एवं व्यपारी प्रदीप देवांगन, सोनालीका टैक्टर एजेंसी भटगांव के संचालक राम मनोहर गुप्ता,से.नि.शिक्षक मनहरण देवांगन,पंच राम साहू,द्वास राम साहू, बाबूलाल रघु,लकेस्वर राय,विवेक केशरवानी, अजय केसरवानी, अनिल केसरवानी, योगेंद्र केसरवानी, नटवर शर्मा, गिरधारी शर्मा, पवन दुबे, शिक्षक अरुण देवांगन, विवेक देवांगन, सहित पांच दिवसीय कथा के मुख्य यजमान अनुराग दुबे सपत्निक एवं आयोजन से जुड़े अन्य सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे









