अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला मण्डल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर विविध कार्यक्रम आयोजित

अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला मण्डल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर विविध कार्यक्रम आयोजित
भटगांव – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला मण्डल भटगांव द्वारा 5 बजे से 7.30 बजे तक विविध कार्यक्रम किया गया जिसमे 5 बजे से सामूहिक अखंड जप. 5.30 बजे से दीप महायज्ञ। 6.30 बजे से महिलाओं द्वारा गीत, भाषण, कविता आदि प्रस्तुत किया गया। महिला सदस्य प्रमा केपी पटेल ने महिला के योगदान की कविता प्रस्तुत की तो वहीँ ख़ुशी पटेल एवं जूही मृदुला दीक्षित ने अपने नारी जागरण एवं दहेज़ के खिलाफ गीत एवं वादक के माध्यम से सबका मन मोह लिया। श्रीमती रेखा एवं रीता देवांगन ने महिलाओं को उनकी शक्ति और कर्तब्य के बारे मे अवगत कराते हुए अपने देश समाज के पिछडी हुई महिलाओं को अपनी छुपी हुई शक्तियो को जागृत कर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किये। वही श्रीमती नीलिमा साहू ने कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताते हुए समाज एवं देश के हित मे कार्य करने वाले महिलाओ का साथ देने के लिए प्रेरित की और कहा की आने वाले 21 वीं सदी नारियो का वर्ष रहेगा तब तक महिलाओ को हर क्षेत्र मे आगे आना जरुरी है।