
वन अधिकार जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता के लिए भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र-अपात्रों की सूची जारी कर दी गई है। सूची जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर और जगदलपुर स्थित आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक मंगाई गई है।




