राजनांदगॉवलोकप्रिय

मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी को सुनने शामिल हुए पूर्व सीएम समेत शहरवासी

CG NEWS : मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी को सुनने शामिल हुए पूर्व सीएम समेत शहरवासी

राजनांदगांव। CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने शहर के लोग पाटीदार भवन एकत्र हुए। पाटीदार भवन में प्रोजेक्टर व्यवस्था की गई थी। जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न समाज के लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को सुना।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न समाजों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव शहर के पाटीदार भवन में मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिलता है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्थानीय वस्तुओं के उपयोग को लेकर जोर दिया है, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके। वहीं डॉ. रमन सिंह ने गांधी जयंती से स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात भी कही है।

राजनांदगांव शहर के पाटीदार भवन में आयोजित हुए मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाज के प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई जा रही योजनाओं को समझा किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर भी चर्चा की और भारत के वैज्ञानिकों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अपने विचार साझा करते हुए जी-20 की सफलता के बारे में भी बताया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!