क्राइमछत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजरायगढ़

CG NEWS : रायगढ़ में खौफनाक वारदात: पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या, आंगन में दबे मिले 4 शव… जमीन सौदे से जुड़ रहा हत्याकांड का सुराग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राजीव नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। घर की बाड़ी से पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने के बाद पूरा मोहल्ला खौफ में है। चार लाशें, खून के धब्बे और दबे हुए शव—इन सबने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

CG NEWS : रायगढ़ में खौफनाक वारदात: पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या, आंगन में दबे मिले 4 शव… जमीन सौदे से जुड़ रहा हत्याकांड का सुराग

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राजीव नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। घर की बाड़ी से पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने के बाद पूरा मोहल्ला खौफ में है। चार लाशें, खून के धब्बे और दबे हुए शव—इन सबने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

तीन टीमों ने संभाली जांच

खरसिया थाना क्षेत्र की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया है। हर टीम अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है—कहीं पारिवारिक विवाद, तो कहीं रंजिश और जमीन सौदे पर नजर है।

घटनास्थल से मिले खौफनाक औजार

पुलिस को घर से कई धारदार औजार बरामद हुए हैं जिनमें राड़, हसिया, फावड़ा, गैती और कुल्हाड़ी शामिल हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या इन्हीं औजारों से की गई होगी।

रिश्तेदारों से पूछताछ

वारदात के बाद पुलिस ने मृतक परिवार के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। संदेह है कि परिवार के अंदरूनी विवाद या रिश्तों की खटास इस खून-खराबे का कारण हो सकती है।

जमीन का सौदा बना बड़ा सुराग

मामले में नया मोड़ तब आया जब जानकारी मिली कि मृतक बुधराम ने चार दिन पहले ही घरघोड़ा की पैतृक जमीन एक उद्योग को बेची थी। इसके बदले उसे 5 लाख रुपये मिल चुके थे, जबकि शेष रकम अभी बाकी थी। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसी लेन-देन के चलते तो यह हत्याकांड नहीं हुआ।

इलाके में दहशत, लोग सहमे

घटना के बाद से राजीव नगर में सन्नाटा पसरा है। पड़ोसियों का कहना है कि यह कल्पना से परे है कि कोई इतना बेरहम होकर पूरे परिवार का कत्ल कर दे और शवों को घर के आंगन में दफना दे।

खरसिया का यह हत्याकांड अब जमीन विवाद, पारिवारिक रिश्तों और आपसी रंजिश के बीच उलझा हुआ है। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर इस खूनी खेल का असली मास्टरमाइंड कौन निकलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!