छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*प्रशासन गांव की ओर थीम पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अमला ने की ग्रामीणों की सेवा*

*प्रशासन गांव की ओर थीम पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अमला ने की ग्रामीणों की सेवा*

*जसपुर में आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला में 765 लोग हुए लाभान्वित*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2026/ राज्य सरकार के आयुष विभाग दिए आदेश एवं कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के संरक्षण तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ सी एस गौराहा के कुशल मार्गदर्शन में प्रशासन गांव की ओर थीम पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य अमला ने ग्रामीणों की सेवा की। विकासखंड सारंगढ़ में महानदी तट पर बसे ग्राम जसपुर (कछार) के गांधी चौक दुर्गा मंदिर परिसर मे बुधवार को द्वितीय आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें 765 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर नि:शुल्क में दवा प्राप्त कर लाभान्वित हुए। इसमें 585 आयुर्वेद 180 होम्योपैथी पद्धति से तथा 50 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं 250 लोगों का रक्त शर्करा जांच किया गया। शिविर प्रभारी डॉ यशवन्त कुमार स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष द्वारा लोगों को दिनचर्या, ऋतुचर्या पालन, जड़ी बूटियों के गुणों और प्राथमिक उपचार, आयुर्वेद की महत्ता आदि के बारे में ग्रामीणों को समझाया गया। स्वास्थ्य मेला में 765 मरीजों का रोग निदान कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया।

इस शिविर में डॉ यशवंत स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष, डॉ करुणासागर पटेल, डॉ शेष बहादुर यादव, डॉ वसीम खान, डॉ अशोक कुमार पाण्डेय डॉ बेदराम पटेल डॉ राजीव प्रकाश सेन डॉ बद्रीविशाल पंकज डॉ स्वाती पटेल, आयुर्वेद फार्मासिस्ट सखाराम निराला, भरतलाल बरिहा, जगदीश सिदार, उमेश चौहान, कुशल प्रसाद जांगड़े, नरेश पटेल, माया राम औषधालय सेवक रामप्रसाद खूंटे, पद्मिनी पटेल बहुउद्देशीय कार्यकर्ता प्रतिभा साहू, कपिल मिंज (रक्त परीक्षण व्यवस्था), प्रियंका सिदार सीएचओ, नीरा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला आदि ने ड्यूटी के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!