कोरबालोकप्रिय

सड़क के बीच पहुंचा हाथी, दस मिनट तक आवाजाही रही बंद, ग्रामीणों के बीच फैली दहशत

छत्तीसगढ़ कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। ऐतमानगर रेंज के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसिया के पास एक हाथी सड़क के बीचों-बीच आ गया। बीच सड़क पर हाथी के आ जाने से मार्ग के दोनों तरफ अवागमन रुक गया है। करीब दस मिनट तक हाथी बीच सड़क पर ही था। गांव के लोगो के बीच दहशत फैल गई है। सड़क के बीच हाथी के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!