छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

आईटीआई कोर्स के लिए 23 जुलाई तक होगा ऑनलाइन पंजीयन*

*आईटीआई कोर्स के लिए 23 जुलाई तक होगा ऑनलाइन पंजीयन*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओ (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में रिक्त स्थानो हेतु ऑनलाईन प्रवेश के लिए तीसरी बार आवेदन प्रकिया पुनः पोर्टल खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर 23 जुलाई 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर या नजदीकी च्वाईस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक https://cgiti.admissions.nic.in/ है।

*पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को दोबारा करना होगा प्राथमिकता क्रम*

गौर करने वाले जानकारी यह है कि, पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउड) में शामिल होना चाहते हैं। उन्हे अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था और व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी अपने नजदीकी आईटीआई से या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!