

हरेन्द्र बघेल रायपुर। Patwari Strike in CG: अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर के पटवारी कल यानी कि 24 अप्रैल को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रदर्शन करेंगे।
आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ के पटवारियों ने राज्य सरकार के सामने कई बार अपनी मांगों को रख चुके है। लेकिन आश्वासन के अलावा कोई निर्णय नहीं होने पर राजस्व पटवारी संघ में आका्रेश है।

पहले भी अपनी मांगों को लेकर धरना दे चुके है। अब फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे है।
क्या है मांगे?
राजस्व पटवारी संघ की मांग है कि,
- वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
- वरिष्टता के आधार पर पदोन्नति दी जाए।
- आवश्यक संसाधन और भत्ते।
- स्टेशनरी भत्ता।
- अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता।
- पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक किया जाए।
- मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त की जाए।
- बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज ना हो।





