CG NEWS :फेसबुक अकांउट से अश्लील मेसेज करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

CG NEWS :फेसबुक अकांउट से अश्लील मेसेज करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
कांकेर : फेस बुक अकांउट के जरिए ओबीसी समाज को अश्लील मैसेज वायरल करने मामला सामने आया है रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुवे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत साहू जिला साहू संघ अध्यक्ष ने थाना कांकेर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोशल मिडिया मे अभद्र व अमर्यादित पोस्ट करने वाले मनोज कुमार मंडावी नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर साहू समाज के ऊपर किये गए जाति सूचक अभद्र अशब्द व अमर्यादित पोस्ट किया गया है, जिससे पुरे साहू समाज के लोगों में आक्रोश है।

मनोज कुमार मंडावी निवासी बुदेली कांकेर का अपने फेसबुक अकांउट के माध्यम से सर्व समाज, धर्म, देश, राज्य वर्ग संख्यक के बारे में अश्लील भददी टिप्पणी करते हुये धर्म के खिलाफ शत्रुता, विद्वेशपूर्ण किसी वर्ग धर्म का अपमान एवं धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुये अपने फेस बुक अकांउट के जरिए मैसेज, फोटो वायरल किया है रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 333/2025 धारा1 96(1),196(2),299,302 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त आरोपी को पुलिस ने त्वारित कार्यवाही करते हुऐ आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया










