गरियाबंदलोकप्रिय

ओवरटेक करने के चक्कर में बड़ा हादसा, दो युवक – युवती सहित 4 लोग घायल

CG ACCIDENT NEWS : ओवरटेक करने के चक्कर में बड़ा हादसा, दो युवक – युवती सहित 4 लोग घायल

गरियाबंद। CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रविवार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है। ग्राम पोड़ के पास पल्सर बाइक,स्कॉर्पियो और स्कुटी के बीच जबर्दस्त भिड़त में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसे पुलिस और एंबुलेंस की मदद से राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ घटना पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे मार्ग में ग्राम पोड़ मंडी के पास हुई है। घायलों के नाम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से राजिम दिशा में जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक पोड़ मंडी टर्निंग के पास स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी अनियंत्रित होकर उसी में जा घुसी। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और स्कूटी के भी परखच्चे उठ गए। स्कॉर्पियो भी सामने से डैमेज हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों और स्कूटी में सवार दोनो युवती को गंभीर चोट लगी है।

जानकारी के मुताबिक एक युवक के पेट में गहरी चोट है, वही दूसरे युवक के पैर की हड्डी दो अलग अलग जगह से टूट गई है। एक युवती का भी पैर टूट गया है, दूसरी युवती को मामूली चोट लगी है। घटना के बाद मौके में भीड़ जुट गई। भीड़ ने ही वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस को रोककर गंभीर रूप से घायल दो युवक युवती को पहले राजिम स्पताल भेजा। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी और कुछ देर बाद पहुंची संजीवनी 108 के माध्यम से बाकी एक युवती को अस्पताल रवाना किया गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते से वाहनों को किनारे कर आवाजाही को सुगम किया। भीड़ को मौके से रवाना किया। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि ना में 4 लोग घायल है। घायलों को राजिम अस्पताल में रिफर किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!