अंबिकापुरछत्तीसगढ़मुख्य खबर

CG Breaking : अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG Breaking : अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अंबिकापुर CG Breaking : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया, इधर कैदी के भागने की सूचना मणिपुर थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!