नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा स्थाई बैठकर सब्जी बेचने वालों से की गई चालानी कार्यवाही, सब्जी विक्रेता चालान नहीं भरने पर सब्जी जब्त कर जरुरत मंद लोगों में किया निःशुल्क वितरण
नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा स्थाई बैठकर सब्जी बेचने वालों से की गई चालानी कार्यवाही
सब्जी विक्रेता चालान नहीं भरने पर सब्जी जब्त कर जरुरत मंद लोगों में किया निःशुल्क वितरण
भटगांव – नगर पंचायत भटगांव में कलेक्टर के आदेशों एवं लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा नगर में मुनादी कराई गई है. जहाँ बिना कारण के निकलने वालों के ऊपर शख्त कार्यवाही करने, बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही, दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन न करने एवं दुकान को खोलकर ग्राहकों को सामान देना, फल सब्जी को एक स्थाई जगह में न बेचकर गली गली में जाकर बेचना या आर्डर लेकर होम डिलवरी करना आदि का पालन करना अनिवार्य है पालन नहीं करने पर नगरीय निकाय एवं पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है.
वहीं लॉक डाउन अवधि पर कई किराना दुकानदार दुकान खोलकर ग्राहकों को सामान दिया जा रहा था जिसके खिलाफ नायब तहसीलदार द्वारा कार्यवाही किया गया. और वहीं कई स्थानों पर निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे काम बंद करने की समझाइस दिया गया.
वहीं नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा नियम का उल्लघन करने पर सब्जी विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान नहीं भरने पर सामान की जब्ती बनाकर सी एम ओ के आदेश के बाद सब्जी को जरुरत मंद लोगों को निःशुल्क वितरण किया गया.




