छत्तीसगढ़दुर्ग

आरक्षक ने घर के पास नशा करने से किया मना, तो आरोपी ने कटर से काट दिया गला

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले में एक युवक ने सिपाही पर जानलेवा हमला किया है। उसने कटर से उसका गला काट दिया और मौके से भाग गया। घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिलाई नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

TI राजेश साहू ने बताया कि आरक्षक विपिन सिंह भिलाई थाने में पदस्थ है। वह रविवार की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर जा रहा था। उसने देखा कि सेक्टर 6 स्थित उसके घर के पास स्थित नाला के पास कुछ लड़के बैठ कर शराब पी रहे हैं। विपिन ने पास जाकर उन्हें वहां शराब पीने से मना किया।

सिपाही के मना करने पर युवक उससे झगड़ा करने लगे। झगड़ा बढ़ने पर वहां बैठे अनिल पंडित नाम के युवक ने सिपाही को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। सिपाही ने उसे जेल भेजने की बात कही तो उसने अपनी जेब से कटर निकाला और उसके गले में वार कर दिया। कटर से आरक्षक का गला बुरी तरह कट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

हमला सिपाही के घर के नजदीक हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद उसे तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल सिपाही का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे 12 टांके लगे हैं।

मले से जा सकती थी जान 

आरोपी अनिल पंडित ने सिपाही की हत्या करने की नियत से उसके गले में कटर मारा था, लेकिन सिपाही चौकन्ना हो गया और थोड़ा पीछे हुआ। इससे कटर उसके गले के ऊपरी भाग और गाल तक पड़ा। इससे करीब 12 से 15 इंच लंबा कट उसे लगा। यदि यही कट थोड़ा नीचे गर्दन की तरफ होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पुलिस ने अनिल पंडित के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!