

गरियाबंद। CG ACCIDENT BREAKING : जिले के पाण्डुका से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ जतमई धाम में हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, वहीँ 6 लोग घायल हुए है। जिसमे एक 5 माह का बच्चा भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार कोहका भिलाई से जतमई मंदिर के दर्शन के लिए कुछ महिलाएं आयी थी, तभी पार्किंग में बैठी महिलाओं पर टूरिस्ट बस के ड्राइवर ने अपनी बस चढ़ा दी, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीँ 5 माह के बच्चे समेत 5 महिलाएं घायल बताई जा रही है। घटना के बाद से टूरिस्ट बस का ड्राइवर बस को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया है। घटना की सुचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया है, वहीँ पुलिस मामले की जांच कर रही है।





