अंतर्राष्ट्रीय महिला जागृति शिविर नोनबिर्रा में आयोजित…

अंतर्राष्ट्रीय महिला जागृति शिविर नोनबिर्रा में आयोजित…
करतला : एकीकृत बाल विकास परियोजना करतला, जिला कोरबा के ग्राम नोनबिर्रा में परियोजना स्तरीय, सेक्टर स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर,जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती समीना खातून, महिला बाल विकास की सभापति श्रीमती देवी राजवाड़े उपस्थित थीं। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर ने कहा की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाएं खासकर महिला पोषण एवं बच्चों के सुपोषित लालन-पालन की योजनाएं श्रेष्ठ परिवार एवं समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती समीना खातून ने कहा कि आंगनबाड़ी दीदियों के द्वारा घर घर सर्वे कर गर्भवती माताओं का टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण एवं उनके स्वास्थ पोषण के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत प्रिय एवं जनहित का कार्य है। श्रीमती रागिनी बैस परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास करतला, सुपरवाइजर श्रीमती माना राठिया, प्रियंका लकड़ा, शशि कला सिंह, पुष्पलता पाटले के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह, बाल विवाह रोकथाम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, नोनी सुरक्षा योजना, छ ग महिला कोष, सक्षम योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, महिला शक्ति केंद्र, महिला स्व सहायता समूह का गठन एवं महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
शिविर में मटका फोड़, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गर्भवती माताओं की गोद भराई, छह माह पूर्ण किये गए बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार माननीय जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर, श्रीमती समीना खातून जनपद अध्यक्ष, श्रीमती देवी राजवाड़े महिला बाल विकास के सभापति जी के द्वारा किया गया। जनपद सदस्य लालती राठिया, सरपंच, महेश राठिया के द्वारा पुरस्कार वितरण किया किया। मटका फोड़ में श्रीमती कुसुम लता राठिया, कुर्सी दौड़ में श्रीमती बसंती बाई, सीता राठिया, रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी हुसैना बेगम, महिला शक्ति केंद्र वालंटियर कुमारी रेणुका पटेल, सक्रिय महिला श्रीमती जनमत राठिया, कृष्णाबाई को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिविर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के सरपंच श्री महेश राठिया, पंच तिलो बाई मझवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हुलसी गोस्वामी, रुखमणी गुप्ता, ललिता गुप्ता, कविता गुप्ता, शकीला बेगम, पुष्पलता राठिया, कविता, रजिया बेगम, मालती नेताम, सहोद्रा कंवर, रुखमणी श्रीवास, लक्ष्मी राठिया, संतोषी महंत, रमशिला राठिया, समूह की सदस्य श्रीमती मानमती राठिया, रासो बाई राठिया, भुवनबाई राठिया, राजिम बाई, इतवारी बाई, परमेश्वरी, लीलाबाई, मनीता, सविता केवट आदि उपस्थित थे।