गरियाबंदछत्तीसगढ़

हॉस्टल में फूटा कोरोना बम, 50 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव, मचा हड़कंप…

गरियाबंद। Corona case in Gariaband: छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के आश्रम व छात्रावासों में और महासमुंद में बड़ी संख्या में छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

गरियाबंद में एक ही दिन में 39 छात्र-छात्राएं पॉजीटिव मिले है। मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुर के आश्रम में 24 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं नजदीक के ग्राम हरदीभाठा में 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

इन नए कोरोना मरीजों को मिलाकर मैनपुर में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव बच्चों को किया गया है क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट पर आ गया है।

महासमुंद में अधीक्षक समेत 11 छात्र कोरोना संक्रमित

Corona case in Mahasamund: महासमुंद में 11 छात्राएं और अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी विद्यालय लाखागढ़ पिथौरा में 11 छात्राएं और अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव मिली है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button