कोंडागांवलोकप्रिय

नक्सलियों ने कोटवार को उतारा मौत के घाट, खेत में पड़ा मिला शव, पर्चा भी फेंका

CG BREAKING NEWS : नक्सलियों ने कोटवार को उतारा मौत के घाट, खेत में पड़ा मिला शव, पर्चा भी फेंका

कोंडागांव। CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर इलाके में नक्सलियों की नापाक करतूतें लगातार देखने मिल रही है। यहां रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। नक्सलियों ने शव के साथ एक पर्चा ​भी फेंका है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात में 15 से 20 नक्सली गांव में आए और कोटवार धर्मलाल बघेल को उठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद आज यानि रविवार सुबह खेत में कोटवार का शव मिला है। वहीं मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कोटवार के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!